Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में भारी बारिश जारी, नाले उफान पर और अधिकारी मैदान पर

Ad

Haldwani news: Heavy rainfall in haldwani: उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया था उसी के अनुरूप सुबह से ही लगातार हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। बरसात से जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया वहीं लगातार हुई बरसात से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई।( Heavy rainfall in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन लगातार मॉनीटरिंग कर रही है

बरसात होते ही सिटी मजिस्ट्रेट ए पी बाजपेई, उप जिला अधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रकसिया नाला, कलसिया नाला, सहित दमवाढुंगा, हाइडल गेट और जल भराव वाले कई इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान लगातार हो रही बरसात की वजह से जगह-जगह पानी ओवरफ्लो होना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी अगले 24 घंटे मानसून का रेड अलर्ट है। ( Red alert issued )

लोगों को सचेत किया जा रहा है

प्रशासन द्वारा लगातार नदी और नहर के किनारे रह रहे लोगों को सचेत किया जा रहा है। उधर गौला, नंधौर नदी का भी जल स्तर भी लगातार बढ़ रहा है जिसे प्रशासन की टीम लगातार मॉनीटरिंग कर रही है। ( Administration team is continuously monitoring )

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top