Uttarakhand News

जरूरी सूचना: केंद्रीय विद्यालय में 1 अप्रैल से एडमिशन के लिए होंगे रजिस्ट्रेशन

Ad

Kendriya Vidhyalay Admission: Online Registration For Admission: केंद्रीय विद्यालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए 1 अप्रैल से दाखिले की सूचना सार्वजनिक कर दी है। सभी अभिभावक अपने बच्चों का आवदेन केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए 1 अप्रैल से कर सकते हैं। कक्षा एक में एडमिशन के लिए 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक आवेदन जारी रहेंगे। एडमिशन के लिए केंद्रीय विद्यालय ने कुछ मानदंड भी तैयार किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

31 मार्च 2024 तक कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की अनिवार्य आयु न्यूनतम छह साल निर्धारित की गई है। केंद्रीय विद्यालय में दाखिले लेने के लिए बच्चे का जन्म 2018 या उससे पहले हुआ होना चाहिए। सभी अभिभावकों को केंद्रीय विद्यालय ने ज़रूरी मानदंडों की जानकारी देते हुए आवेदन नियमों को पढ़कर एवं बच्चों की निर्धारित योग्यता के अंतर्गत ही आवेदन करने की अपील की है।

कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं के लिए भी आवेदन 1 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे। अन्य सभी कक्षाओं जैसे 2 और उससे उप्पर की कक्षाओं के लिए आवेदन एक अप्रैल से शुरू होकर 10 अप्रैल तक ही जारी रहेंगे। कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं के लिए आवेदन ऑफलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। सीटें खाली होने पर ही कक्षा एक के अलावा अन्य कक्षाओं में दाखिले हो सकेंगे।

बाल वाटिका एक, दो और तीन के लिए भी एक अप्रैल से ऑफलाइन आवेदन यानी विद्यालय में पंजीकरण की प्रक्रिया का आरम्भ होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्रीय विद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर जाकर सभी अभिभावक अपने बच्चों का आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए केंद्रीय विद्यालय की अधिकृत वेबसाइट:- https//kvsagathan.nic. in/admission/

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top