Nainital-Haldwani News

11 व 12 नवंबर को होंगे एमबीपीजी कॉलेज में एडमिशन, इन दस्तावेजों को मत भूल जाना

11 व 12 नवंबर को होंगे एमबीपीजी कॉलेज में एडमिशन, इन दस्तावेजों को मत भूल जाना
Ad

हल्द्वानी: कुमाऊं विश्वविद्यालय के हल्द्वानी स्थित एमबीपीजी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं तो ये खबर आप ही के लिए है। प्रवेश सलाहकार समिति और प्रवेश समिति की बैठक में प्रवेश संबंधी फैसला कर लिया गया है। तय हो गया कि 11 व 12 नवंबर को स्नातक प्रथम वर्ष में रिक्त सीटों पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीते दिनों ये बात सामने आई थी कि कई सीटों पर प्रवेश शुरू होने हैं। माना जा रहा था कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। हालांकि स्नातक प्रथम वर्ष में तीसरी सूची के वंचित छात्रों के प्रवेश को लेकर पेंच फंस रहा था। इसलिए कहा गया था कि अंतिम निर्णय प्रवेश सलाहकार समिति और प्रवेश समिति की बैठक में लिया जाएगा।

अब सोमवार को बैठक संपन्न होने के बाद फैसला कर लिया गया है। समिति की संयोजक डॉ. सुचिता साह मेहता की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया है कि बीकॉम व बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश 11 नवंबर तथा बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश 12 नवंबर को होंगे। बता दें कि बैठक में अन्य संबंधी प्रभारी भी मौजूद थे।

ध्यान देने वाली बात ये भी है कि तीसरी सूची के जिन छात्रों को वंचित होना पड़ा था, उन्हें 10 नवंबर तक शुल्क जमा कराना होगा। आरक्षित वर्ग की सीटें पूरी होने पर अगर कोई इस वर्ग का प्रवेशार्थी आता है तो उसको सामान्य श्रेणी में सीट होने की दशा में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में अगर आपको भी प्रवेश लेना है तो कॉलेज में संपर्क करें।

जरूरी दस्तावेज

1. विश्वविद्यालय का रजिस्ट्रेशन फॉर्म, जिसमें एमबीपीजी के लिए आवेदन किया हुआ हो

2. हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का अंकपत्र, प्रमाणपत्र

3. टीसी, सीसी, माइग्रेशन प्रमाणपत्र

4. जाति प्रमाण पत्र

5. 12वीं यदि 2021 से पहले पास की हो तो गैप ईयर का शपथ प्रमाणपत्र

6. गैप ईयर हो तो उसका सक्षम अधिकारी से निर्गत चरित्र प्रमाणपत्र

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top