Nainital-Haldwani News

एमबीएम स्कूल के अद्विक शाह ने बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीते कई पदक

Ad

हल्द्वानी: शहर ये युवा बैंडमिंटन खिलाड़ी अद्विक शाह एक बार सुर्खियों में हैं। उन्होंने कुमाऊं बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित टूर्नामेंट में कई पदक अपने नाम किए। अद्विक शाह ने अंडर-11 डबल्स में गोल्ड, अंडर-11 सिंगल्स में सिल्वर, अंडर-13 डबल्स में सिल्वर और अंडर-13 सिंगल्स में रजत पदक हासिल किया। एबीएम स्कूल के पांचवी कक्षा के छात्र अद्विक शाह इससे पहले भी कई टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एबीएम स्कूल के प्रबंधक दिवस शर्मा ने अद्विक शाह की कामयाबी पर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि खेल अब एक्ट्रा विषय नहीं बल्कि मुख्य विषय बन गया है। ऐसा किसी प्रणाली ने नहीं बल्कि युवाओं के उत्साह की वजह से हुआ है। खेल कई चीजों में मदद करता है और सबसे अहम है मानसिक रूप से… डिजिटल दुनिया में युवा मोबाइल से चिपके रहते हैं, इससे उनकी हेल्थ खराब होती है और वक्त भी बर्बाद होता है। कई कुछ नया करना और चुनौतियों से लड़ना सिखाता है। इस मौके पर उन्होंने अद्विक शाह के उज्जवल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top