Uttarakhand News

उत्तराखंड: फेसबुक पर दोस्ती प्यार में बदली,पवित्र रिश्ते के नाम पर लड़का करता रहा दुष्कर्म

Ad

रुड़की: सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान बढ़ाकर युवतियों को झांसे में लेने और उनका दैहिक शोषण करने की घटनाएं आम होती जा रही हैं। आय दिन ऐसी घटनाएं खबरों की सुर्खियां होती है। बावजूद इसके लोग ऐसे झांसे में फंस रहे है। ऐसा ही एक मामला रुड़की के गंगनहर कोतवाली से सामने आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यहां एक युवक ने पहले फेसबुक के जरिए युवती से दोस्ती की और जान- पहचान बढ़ाई। फिर सगाई रचाई और बाद में शादी से इंकार कर दिया। जिसके बाद मंगेतर के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अब मंगेतर और उसके परिजनों ने सगाई करने के बाद शादी करने से साफ इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:कोरोना संक्रमण की मार,लॉकडाउन के बाद पहली बार बिके 26 हजार से ज्यादा वाहन

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:पूर्व सैनिक राजेश सेमवाल,फ्री में देते हैं युवाओं को ट्रेनिंग,65 ने पास की परीक्षा

जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि लवी वर्मा निवासी ब्रह्मपुरी, हरिद्वार से कुछ समय पूर्व फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई तो प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने विवाह करने की बात तय कर ली। 29 नवंबर को परिजनों ने दोनों की सगाई कर दी।

आरोप है कि सगाई के बाद लवी ने मिलने के लिए घर बुलाया और शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी की तारीख तय करने की बात कही तो लवी ने मना कर दिया। वहीं विरोध पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दे डाली। इस संबंध में एसएसआई देवराज शर्मा ने बताया कि महिला के साथ सगाई करने के बाद अवैध संबंध बनाना और शादी से इनकार करने के आरोप में लवी वर्मा निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच कर की जा रही है।

यह भी पढ़े:असम में गढ़वाल राइफल के अरविंद सिंह नेगी का हुआ निधन, 6 महीने से परिवार को था इंतजार

यह भी पढ़े:दिल में छेद की समस्या से जूझ रहा था मरीज, एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top