Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के सौरभ रावत और कार्तिक जोशी के बाद आर्यन जुयाल ने रणजी में जड़ा दोहरा शतक

Uttarakhand Cricket: Double Century: Ranji Trophy: जब खेल सिर्फ खेल न रहकर जुनून बन जाता है तब इतिहास बनता है। और इतिहास भी ऐसा कि आने वाली कई पीढ़ियां उससे सीख लेकर आगे बढ़ने का सफर तय करती हैं। हल्द्वानी के तीन जुनूनी खिलाड़ियों की कहानी भी कुछ ऐसी है। तीनों के लिए क्रिकेट का खेल महज बॉल,बैट,पिच,रन,बाउंड्री तक ही सीमित नहीं था बल्कि इससे भी आगे का था। या यूं कहें क्रिकेट इनके जूनुन की उस आखिरी सांस तक था जिसने इनसे कहा हो तुम्हें रुकना नहीं है… थमना नहीं है… बस बढ़ते जाना है।

क्रिकेट के मैदान पर शहर के एक और युवा ने कमाल किया। 2023-2024 रणजी ट्रॉफी सीजन में आर्यन जुयाल ने असम के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा। आर्यन ने 201 रन की पारी खेली। इस के साथ आर्यन जुयाल ने एक खास लिस्ट में जगह बना ली है। आर्यन से पहले हल्द्वानी के रहने वाले दो खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाया है। साल 2018-2019 में सौरभ रावत और कार्तिक जोशी ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जमाया था। दोनों ने उत्तराखंड के लिए खेलते हुए दोहरा शतक जमाया था। सौरभ और कार्तिक का उत्तराखंड के लिए वो पहला ही सीजन था।

सौरभ रावत ने रणजी ट्रॉफी में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले उत्तराखंडी बल्लेबाज के रूप में रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराया। रणजी ट्रॉफी मुकाबले में सिक्किम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी के दम पर सौरभ 381 गेंदों में 220 रनों की पारी खेली थी।  जबकि कार्तिक जोशी ने  2018 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने नाबाद 208 रनों की पारी खेली थी। अब साल 2024 में उत्तर प्रदेश की टीम से आर्यन जुयाल ने असम के खिलाफ दोहरा शतक जमाया। कहना लगत नहीं होगा कि हल्द्वानी के युवा क्रिकेटर, मैदान पर अपने काम से पहचान बना रहे हैं। भविष्य में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन युवाओं को प्रेरित करने काम करेगा।

To Top