Uttarakhand News

उत्तराखंड में बारिश के बाद कई जगह तापमान में गिरावट, लोगों को मॉनसून का इंतजार

Ad

Uttarakhand: Weather: Updates: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ली है। बीते कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बारिश से बड़ी राहत मिली। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहावना हो गया। इस बदलाव ने पहाड़ों में लोगों को गर्मी और उमस से कुछ हद तक निजात दिलाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि, दूसरी ओर देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जैसे मैदानी क्षेत्रों में अब भी तेज गर्मी का असर बना हुआ है और लोग तपती धूप व लू से परेशान हैं। चमोली जिले के कुजौं मेकोट क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कौंज पोथनी गांव को जोड़ने वाली सड़क पर मलबा आ गया है, जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है और लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सुबह से ही कई नदी घाटी क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। वहीं, बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम लगातार बिगड़ा हुआ है। बादल छाए हुए हैं और रुक-रुककर बारिश हो रही है। इन क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण चारधाम यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी पहाड़ी इलाकों में मौसम यूं ही बदला-बदला रह सकता है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top