Election Talks

कांग्रेस को उत्तराखंड के कई जिलों से मिली भीतरघात की शिकायतें, 10 मार्च के बाद बड़े एक्शन की तैयारी

Ad

देहरादून: प्रदेश में विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद नतीजों का इंतजार जारी है। नतीजों से पहले ही उत्तराखंड कांग्रेस में भितरघात का मामला तूल पकड़ने लगा है। अब कांग्रेस ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने के संकेत दिए हैं। कांग्रेस ने 10 मार्च के बाद ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि प्रदेश भर में 70 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी। जबकि 10 मार्च को नतीजे आने वाले हैं। कांग्रेस पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ चुनावी ताल ठोकने वालों को पहले ही निष्कासित कर चुकी है। अब भीतरघात की शिकायतें आने के बाद पार्टी ने जानकारी इकट्ठा करनी शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि पार्टी को कई जिलों से भीतरघात जैसी शिकायतें मिली हैं। अब कांग्रेस ऐसे लोगों की जानकारी एकत्र कर रही है, जिन्होंने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ काम किया है, उन्हें समर्थन देने के प्रति ढील बरती है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश संगठन को बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों से ऐसी शिकायतें मिली हैं।

अब इसी कड़ी में जिला इकाइयों से विस्तृत ब्योरा मांगा जा रहा है। 10 मार्च को नतीजे आने के बाद पार्टी के खिलाफ करने वालों पर कार्रवाई किए जाने का प्लान बनाया जा रहा है। वैसे कांग्रेस उम्मीद करेगी कि चुनावों के नतीजे आने के बाद भीतरघात के मामले कम से कम हों, वरना पार्टी के मंसूबों पर पानी फिर सकता है

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top