Uttarakhand News

उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी गन्ने के दाम बढ़ने की उम्मीद

sugarcane prices
Ad

रुड़की: इस बार उत्तराखंड में गन्ने के दाम 400 रुपये के पार जाने की संभावना है। यह उम्मीद उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में गन्ने के दाम बढ़ाने के बाद जगी है। उत्तर प्रदेश में अगेती प्रजाति के गन्ने का दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल हो गया है। पारंपरिक रूप से उत्तराखंड में गन्ने का मूल्य तय करने की प्रक्रिया उत्तर प्रदेश के दामों के आधार पर होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारों के अनुसार अगर इस परंपरा का पालन होता है तो इस बार उत्तराखंड में गन्ने का भाव 405 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँच सकता है। वहीं किसान संगठन सरकार से 500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गन्ने के दाम की मांग कर रहे हैं और इसके लिए लगातार ज्ञापन भी भेज रहे हैं।

रुड़की में गन्ना कोल्हू पिछले एक माह से संचालित हैं। कोल्हू में गन्ना किसानों को फिलहाल 380 से 400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से मिल रहा है। किसानों का कहना है कि इस बार अधिक वर्षा और रोग के कारण फसल को नुकसान हुआ है…जिससे उत्पादन कम होने की संभावना है। इसके चलते चीनी मिलों को पर्याप्त गन्ना मिलने को लेकर भी चिंता है।

उत्तराखंड सरकार ने इस मामले में प्रक्रिया शुरू कर दी है। गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा का कहना है कि शासन स्तर पर गन्ने के दाम को लेकर जल्द निर्णय लिया जाएगा और किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top