Champawat News

उत्तराखंड के युवा तैयारी कर लें, 28 नवंबर से बनबसा में होगी अग्निवीर भर्ती रैली

Ad

Agniveer Recruitment: Banbasa Agniveer Recruitment: Indian Army 2024: Job Alert: भारतीय सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले सभी युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। जिला चम्पावत के बनबसा में 28 नवंबर से 6 दिसंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इस भर्ती में ऑनलाइन और एंट्रेंस 2024 में निर्धारित मानकों को उतीर्ण करने वाले युवाओं को ही मौका दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस तरह से होगी भर्ती

ऑनलाइन और एंट्रेंस 2024 में उत्तीर्ण हुए 3404 अभ्यार्थियों को इस भर्ती में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। साथ ही इन सभी की शारीरिक दक्षता और अभिलेखों का सत्यापन भी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के निदेशक राहुल मेलगे ने बताया कि बनबसा सेना परिसर में 28 से 30 नवंबर तक धार्मिक शिक्षक और 1 से 6 दिसंबर तक अग्निवीर श्रेणी के उतीर्ण अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और अभिलेखों का सत्यापन होगा।

भर्ती के दौरान ऐसी होगी तैयारी

इसके अलावा सेना भर्ती में कई बार दलाली और धोखेबाजी की भी ख़बरें आती हैं। ऐसी सभी मामलों को रोकने के लिए DM नवनीत पाण्डे ने निर्देश जारी करते हुए पर्याप्त कदम उठाने को कहा है। अग्निवीर भर्ती के लिए बनबसा आ रहे सभी अभ्यार्थियों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top