Pithoragarh News

उत्तराखंड: अग्निवीर भर्ती की तारीख तय, नवंबर में बनबसा में रैली; जानें कौन ले सकेगा हिस्सा

Ad

Agniveer Recruitment 2027 | Pithoragarh | Banbasa Rally : उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के युवाओं के लिए अग्निवीर भर्ती 2027 को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ ने भर्ती रैली का कार्यक्रम जारी कर दिया है। ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम यानी सीईई में सफल अभ्यर्थियों की भर्ती रैली 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेशन बनबसा में आयोजित होगी।

ADVERTISEMENTS Ad

सीईई पास युवाओं को मिलेगा मौका

सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के निदेशक कर्नल अमोल दबड़घाव के मुताबिक इस भर्ती रैली में उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का मौका मिलेगा….जिन्होंने 1 से 12 जून 2026 के बीच हल्द्वानी में आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जाम पास किया है।

इस परीक्षा का परिणाम 12 जुलाई को जारी किया गया था। परिणाम आने के बाद अब सेना भर्ती कार्यालय ने शारीरिक भर्ती रैली की तैयारियां शुरू कर दी हैं।

दस्तावेज पहले से तैयार रखें अभ्यर्थी

सेना भर्ती कार्यालय ने सफल अभ्यर्थियों को भर्ती रैली से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की सलाह दी है। इनमें शैक्षिक प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण पत्र प्रमुख रूप से शामिल हैं।

इसके अलावा अविवाहित होने का प्रमाण पत्र, पुलिस सत्यापन, शपथ पत्र, एनसीसी प्रमाण पत्र और संबंधी होने का प्रमाण पत्र भी जरूरी होने पर साथ रखना होगा। अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो समेत भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने के लिए कहा गया है।

23 नवंबर से बनबसा में भर्ती रैली

अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 23 नवंबर से शुरू होकर 29 नवंबर तक चलेगा। रैली के लिए मिलिट्री स्टेशन बनबसा को निर्धारित किया गया है। सीईई में सफल अभ्यर्थियों को अब भर्ती के अगले चरण की तैयारी करनी होगी।

हेल्पलाइन से ले सकते हैं जानकारी

भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी जानकारी या समस्या के समाधान के लिए अभ्यर्थी आर्मी भर्ती कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 7668564153 पर संपर्क कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर अभ्यर्थी भर्ती कार्यालय पहुंचकर भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फरवरी-मार्च के बजाय नवंबर में भर्ती

आमतौर पर अग्निवीर भर्ती रैली फरवरी और मार्च के आसपास आयोजित होती रही है। इस बार भर्ती रैली नवंबर में रखी गई है। ऐसे में सीईई पास कर चुके युवाओं को शारीरिक परीक्षा और दस्तावेजों की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

सेना भर्ती कार्यालय ने युवाओं से अपील की है कि वे भर्ती रैली से पहले अपनी शारीरिक तैयारी के साथ सभी दस्तावेज भी व्यवस्थित कर लें…ताकि भर्ती प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top