Dehradun News

देहरादून से अयोघ्या के लिए हवाई सेवा शुरू, 20 मार्च तक मिलेगा 5 हजार रुपए का DISCOUNT

Ad

देहरादून: देवभूमि से अयोध्या धाम के दर्शन हवाई सेवा से सिर्फ 1999 रुपये में होंगे। यह छूट 7006 रुपये फ़्लाइट के टिकट पर 20 मार्च तक रहेगा। इसके अलावा पंतनगर, वाराणसी और अमृतसर के लिए भी उद्घाटन के दिन 1999 रुपये किराया रहेगा। जबकि नियमित उड़ान पर पूरा किराया लिया जाएगा। सभी उड़ानों का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को जौलीग्रांट में करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड के जौलीग्रांट एयरपोर्ट (हवाई अड्डा) से राज्य सरकार एयर कनेक्टविटी योजना के तहत बुधवार से तीन बड़े शहर अयोध्या, वाराणसी और अमृतसर के लिए नियमित फ़्लाइट सेवा शुरू करने जा रही है। राज्य के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने अवगत कराया कि सरकार के नागरिक उड्डयन विभाग ने कल से शुरू होने जा रही उड़ानों का शेड्यूल और किराया तय कर लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने अयोध्या धाम जाने वाली फ़्लाइट का किराया 7006 रुपये में बड़ी छूट देते हुए 20 मार्च तक 1999 रुपये तय किया है। इससे अयोध्या धाम और श्री राम मंदिर के दर्शन करने वालों को समय के साथ प्रति टिकट पर 5000 का आर्थिक लाभ मिलेगा।

जबकि दून से अमृतसर, वाराणसी और पंतनगर की फ़्लाइट का किराया उद्घाटन के दिन 6 और 7 मार्च को 1999 रुपये रहेगा। कहा कि अयोध्या के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को फ़्लाइट उड़ेगी। छूट सिर्फ 20 मार्च तक के शेड्यूल के किराए पर रहेगी, इसके बाद पूरा किराया लिया जाएगा। जबकि दून से पंतनगर का किराया 4500 रुपये, पंतनगर से वाराणसी का किराया 6400 रुपये तय किया गया है। दोनों जगह उद्घाटन उड़ान के बाद 23 मार्च से नियमित उड़ानें मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार से उड़ेंगी। इसके अलावा दून से अमृतसर के लिए हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान नियमित उड़ानें प्रत्येक सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को उड़ेंगी। यहां नियमित उड़ान का किराया 4850 रुपये तय किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top