Nainital-Haldwani News

काठगोदाम आपदा राहत कैंप में पहुंचे सांसद अजय भट्ट, पीडित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

Ad

हल्द्वानी: केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने काठगोदाम के कलसिया नाले से पिछले दिनों हुई भारी बरसात के बाद नुकसान का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री काठगोदाम इंटर कॉलेज में आपदा राहत कैंप में पहुंचे, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा की सरकार आपदा से संबंधित सारी तैयारियां कर रही है और 8 अगस्त को आए भीषण बरसात के बाद कलसिया नाले ने भारी नुकसान किया है लेकिन अच्छी बात यह है कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है सरकार पूरी तरह प्रभावित परिवारों के मदद को तत्पर है और अधिकारी 24 घंटे काम कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top