Nainital-Haldwani News

एक नई कोशिश, हल्द्वानी से कानपुर के लिए शुरू की जाए डायरेक्ट ट्रेन

Ad

हल्द्वानी: काठगोदाम से कानपुर के लिए ट्रेन का संचालन शुरू करने हेतु प्रयास एक बार फिर शुरू हो गए हैं। कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी-काठगोदाम से रोजाना सैंकड़ो यात्री कानपुर के लिए यात्रा करते हैं। ट्रेन नहीं होने की वजह से उन्हें बस का इंतजार करना पड़ता है। कानपुर के लिए साधारण बस ही लोगों को सेवा दे रही है। काठगोदाम से कानुपर के लिए केवल एक दिन सोमवार को गरीब रथ ही संचालित है। शहर से कानपुर के लिए डायरेक्ट ट्रेन चले , इसके लिए केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र में सैलानियों और व्यापारियों की मांग का भी जिक्र किया है। उन्होंने पत्र में काठगोदाम से लखनऊ होते हुए कानपुर के लिए एसी चेयर कार ट्रेन का संचालन शुरू करने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट रेल मंत्री कहा कि हल्द्वानी से विभिन्न शहरों के लिए डायरेक्ट ट्रेन चलने से शहर का विकास तेजी से होगा। वहीं नैनीताल जिला पर्यटन के लिहाज से भी बेहद अहम है। ट्रेनों की संख्या के बढ़ने से सैलानियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। पर्यटकों का नाता रोजगार से है। पर्वतीय जिले के लोगों के वापस स्वरोजगार के कई विकल्प मिलेंगे। इसके अलावा दूसरे राज्यों के लोग भी कुमाऊं के इतिहास के बारे में जान पाएंगे। उन्होंन उम्मीद जताई है कि इस तरफ कार्य किया जाएगा और कुमाऊं की जनता को नई ट्रेन की सौगात मिेलगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top