Politics

उत्तराखंड BJP ने अजय कोठियाल को दिया अहम रोल तो वायरल हो गया पुराना पोस्टर

Ad

देहरादून, मंथन रस्तोगी: समय का पहिया कभी कभी इंसान को अलग गति और विपरीत दिशा में ले जाता है। राजनीति तो वैसे भी जिंदगी से भी ज्यादा अप्रत्याशित होती है। यूं तो दलबदल की कहानियां, किस्से हर बार अलग एहसासों से भरे होते हैं। मगर कुछ बदलाव सुर्खियों में आने और बने रहने के पूरे पूरे हकदार होते हैं। एक वक्त पर भाजपा को टक्कर देने वाले कर्नल अजय कोठियाल अब पार्टी के सच्चे सिपाही बन गए हैं। उन्हें भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता का पद भी दे दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सबसे पहले आप ऊपर दिए गए पोस्टर पर गौर करिए। ज्यादा ध्यान से देखने की जरूरत भी नहीं होगी और आप टाइम ट्रैवल कर पीछे पहुंच जाएंगे। ये तस्वीर विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बीच ली गई थी, जो एक बार फिर वायरल हो गई है। तब आम आदमी पार्टी के सीएम फेस अजय कोठियाल भारतीय जनता पार्टी को चुनौती देते नहीं थकते थे। खैर, इस पोस्टर की यादें अब तक ताजा हैं। देशभक्त फौजी बनाम एक नेता के पोस्टर उन दिनों खूब वायरल हुए थे।

मगर अब समय का पहिया घूमा है। पोस्टर के कथित “नेता” प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं और “देशभक्त फौजी” कोठियाल ने आप छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। दरअसल, भाजपा द्वारा अपनी मीडिया टीम का ऐलान कर दिया गया है। ताज्जुब की बात यह है कि कर्नल अजय कोठियाल को भी जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 12 प्रदेश प्रवक्ता और 5 सह मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं। कुछ भी हो, इस लिस्ट में कर्नल कोठियाल के नाम ने चर्चा का दायरा पुराने वायरल पोस्टर तक बढ़ा दिया है।

प्रदेश प्रवक्ता:- कर्नल अजय कोठियाल, सुरेश जोशी, खजान दास, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, विनोद सुयाल, विपिन कैन्थोला, प्रकाश रावत, नवीन ठाकुर, मधु भट्ट, हनी पाठक तथा सुनीता विधार्थी

सह मीडिया प्रभारी:- माणिक निधि शर्मा, चंदन सिंह बिष्ट, संजीव वर्मा, कमलेश उनियाल तथा राजेंद्र नेगी

ADVERTISEMENTS Ad
To Top