Almora News

अल्मोड़ा के अजय मेहरा राष्ट्रीय हॉकी चैंपियन के लिए हुआ चयनित

Ajay Mehra
Ad

Hockey : SGFI : Uttarakhand : AjayMehra : NationalLevel : Uttarakhand News : उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसी ही एक खबर राज्य के अल्मोड़ा जिले से आ रही है….जहां द्वाराहाट के छोटे से गांव कुलसीबी के छात्र अजय मेहरा ने राष्ट्रीय खेल मंच पर अपनी पहचान बनाई है। अजय का चयन 69वीं SGFI (School Games Federation of India) राष्ट्रीय विद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

अजय अंडर-14 बालक वर्ग में उत्तराखंड विद्यालय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 22 से 27 दिसंबर तक टीकमगढ़, मध्य प्रदेश में आयोजित की जाएगी…जिसमें देशभर से चुनी गई सर्वश्रेष्ठ विद्यालय टीमें भाग लेंगी।

अजय विद्यालय में 9वीं कक्षा के छात्र हैं। उनकी माता का नाम तारा देवी है और पिता स्वर्गीय नंदन सिंह मेहरा हैं। कम उम्र में पिता का साया उठने के बावजूद अजय ने हौसला नहीं छोड़ा और खेल को अपना संबल बनाया। उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया।

विद्यालय के PTI शिक्षक और मार्गदर्शक वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि अजय ने सीमित संसाधनों और पारिवारिक चुनौतियों के बावजूद लगातार अभ्यास और खेल भावना के साथ यह मुकाम हासिल किया है। वीरेंद्र के मार्गदर्शन में इससे पहले भी कई छात्र-छात्राएं राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं।

अजय के चयन की खबर मिलते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाचार्य हेमचंद्र जोशी और सभी शिक्षकगण ने अजय को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि अजय की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी और यह साबित करती है कि मेहनत और अनुशासन से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top