Almora News

अजय टम्टा बने सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री, 23 साल की उम्र में शुरू की थी राजनीति


Almora news: Ajay Tamta: लोकसभा चुनाव में एक बार फिर देश ने नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है। उत्तराखंड में भी लगातार तीसरी बार भाजपा ने पांचों सीटों पर कब्जा जमाया है। अल्मोड़ा संसदीय लोकसभा सीट से हैट्रिक मारने वाले अजय टम्टा एक बार फिर केन्द्र की मोदी सरकार में मंत्री बन गए हैं। उन्हें सड़क और परिवहन राज्य मंत्री बनाया गया है। इससे पहले 2014 की मोदी सरकार में अजय टम्टा को कपड़ा राज्यमंत्री बनाया गया था। ( Ajay tamta became minister of state for roads and transport )

अजय टम्टा तीसरी बार जीते

आज अजय टम्टा ने जो राजनीतिक मुकाम हासिल किया है इसके पीछे उनका सरल स्वभाव और बेदाग छवि बड़ा सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने अपने 29 वर्ष के राजनीतिक सफर में हमेशा पार्टी को मजबूत करने का काम किया। जनता के बीच औक उनके लिए काम करने के लिए वे हमेशा से ही आगे रहे हैं। यही कारण रहा कि उन्हें लगातार तीसरी बार जनता ने रिकॉर्ड मत देकर जीत दिलाई। अजय टम्टा 2014 में बीसी खंडूड़ी और भगत सिंह कोश्यारी जैसे दिग्गजो को पछाड़ कर केंद्र में मंत्री बने थे। और अब एक बार फिर अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत और अनिल बलूनी जैसे दिग्गजों को पछाड़ करके केंद्र में मंत्री बने हैं। ( Ajay tamta became minister of state for roads and transport in modi government )

Join-WhatsApp-Group

अजय टम्टा का राजनीतिक सफर

अजय टम्टा ने 23 साल की उम्र में अपने सियासी सफर की शुरुआत की थी। वर्ष 1996 में जिला पंचायत सदस्य के रूप में उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत हुई। इसी वर्ष वह जिला पंचायत उपाध्यक्ष चुने गए। वर्ष 1999 से 2000 तक जिला पंचायत अध्यक्ष रहे। 2007 में भाजपा के टिकट पर सोमेश्वर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा और देहरादून पहुंचे। 2009 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन जीत हासिल करने से चूक गए। 2012 में सोमेश्वर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर वे विधानसभा पहुंचे। पार्टी ने वर्ष 2014 में उन्हें लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारा और जीत दर्ज करने के बाद उन्हें केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री बनाया गया। 2019 के लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की।

To Top