Uttarakhand News

हल्द्वानी में सांसद अजय टम्टा, पीएम मोदी ने सुनी जनता की मन की बात

Ad

Ajay Tamta: Haldwani: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को “11 साल बेमिसाल” के रूप में मनाया जा रहा है। इन 11 वर्षों में भारत ने न केवल विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए, बल्कि वैश्विक मंच पर भी एक मजबूत और सशक्त राष्ट्र के रूप में उभरा।

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अजेय टमटा ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं, युवाओं, किसानों और समाज के हर वर्ग को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण आम जनता को सीधी राहत मिली है। चाहे वह उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर हो, या आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज—सरकार हर वर्ग तक पहुंची है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल बैंकिंग और ग्रामीण सड़क निर्माण जैसी योजनाओं ने देश के गांवों और शहरों को एक नया आयाम दिया है। युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

सांसद अजेय टमटा ने कहा कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है, जो एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी पहचान मजबूत की है और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि यह 11 साल सिर्फ सरकार के नहीं, बल्कि देश की जनता की भागीदारी और विश्वास के प्रतीक हैं। “11 साल बेमिसाल” सच में भारत के उज्ज्वल भविष्य की गवाही देता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top