Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में 11 जुलाई की रात को नाले में बहे आकाश का मिला शव

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी में 11 जुलाई की रात्रि को देवखड़ी नाले में बहे लापता युवक आकाश का शव जयपुर बीसा लालकुआं में मिल गया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। ( Akash dead body found )

ADVERTISEMENTS Ad

300 मीटर आगे मिली थी बाइक

बता दें कि बीते गुरुवार को हुई बारिश के चलते देवखड़ी नाला उफान पर आ गया था। जिसके कारण जीएसटी भवन काठगोदाम में देवखड़ी नाले में एक आकाश बाइक (यूपी-25 सीएल 7620) समेत बह गया। 300 मीटर आगे उसकी बाइक मिली। बीते शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट AP बाजपेई और तहसीलदार सचिन कुमार के नेतृत्व में प्रशासन पुलिस और एनडीआरएफ की टीमों ने पूरे दिन देवखड़ी नाले में बहे आकाश की तलाश में वाक वे मॉल के सामने पंप एवं सेप्टिक टैंक गाड़ी तथा मोटर लगा कर नहर कवरिंग वाले क्षेत्रों से पानीं बाहर निकाल कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, इसके पश्चात नगर निगम से नवाबी रोड तक मेनहोल खुलवा कर खोजबीन की गयी। इस दौरान कई जगह जेसीबी लगाकर मालवा और कूड़ा हटाया गया। कई स्थानों पर सर्च अभियान में लगी टीमों ने नहर के अंदर जाकर तलाश की थी।

पुलिस तलाश में जुटी थी

सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने कहा कि पुलिस प्रशासन व अन्य टीमों द्वारा लगातार सर्च अभियान किया जा रहा था। हल्द्वानी शहर और नहर के बहाव क्षेत्र में जाने वाला पानी लालकुआं क्षेत्र की नहर में भी जाता है, सभी संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन एनडीआरएफ टीमे सर्च अभियान चला रही थ। पुलिस द्वारा जनपद उधम सिंह नगर से स्निफर डॉग मंगवाकर भी तलाशी की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top