Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के अक्षत बने नीट परीक्षा 2024 के टॉपर, पूरे देश में मिला पहला स्थान

Ad

Haldwani: Akshat Pangaria: NEET 2024: शिक्षा के क्षेत्र में कमाल कर, राज्य के युवा ने हल्द्वानी का नाम रौशन कर दिया है। नीट परीक्षा के नतीजे घोषित हुए तो शहर के रहने वाले अक्षत पंगरिया पूरे देश में चर्चा का विषय बन गए। अक्षत पंगरिया ने नीट यूजी परीक्षा-2024 में ऑल इंडिया टॉप किया है। अक्षत ने नीट की परीक्षा 99.99 परसेंटाइल हासिल किए। उन्हें 720 में से 720 अंक हासिल किए।

ADVERTISEMENTS Ad

अक्षत पंगरिया की कामयाबी

अक्षत बचपन से ही एक मेधानी छात्र रहे हैं। उनकी स्कूली शिक्षा की बात करें तो हाईस्कूल में उन्होंने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। इंटर में उन्होंने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए। अक्षत अपने पिता की तरह ही डॉक्टर बनना चाहते थे और उन्होंने स्कूल के दिनों से ही तैयारी शुरू कर दी थी। अक्षत के पिता गोविंद बल्लभ पंगरिया सीएचसी किच्छा में चिकित्सक हैं और मां सोनू पंगरिया कुशल गृहिणी हैं। अक्षत की बड़ी बहन आकांक्षा पीएचडी की तैयारी कर रही हैं। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, परिजनों और गुरुजनों को दिया है।

फोक्स के लिए मोबाइल से दूरी जरूरी

कामयाबी के बाद अक्षत ने अपना तैयारियों के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वो 5-6 घंटे रोजाना पढ़ते थे। स्कूल के साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं पर भी उनकी नजर रहती थी। इसके अलावा उन्होंने मोबाइल से दूरी बनाई रखी थी, जिससे वो पढ़ाई पर फोक्स कर पाए। अक्षत डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना चाहते हैं। वो कहते हैं कि पिता ने उन्हें ये समाज सेवा के महत्व को सीखा हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top