
Akshat Gopal | UK Board Result 2026 | Ramnagar News | 10th Topper Uttarakhand | Success Story : उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा के नतीजों में इस बार रामनगर के छात्र अक्षत गोपाल ने इतिहास रच दिया है। साधारण परिवार से आने वाले अक्षत ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है।
एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के छात्र अक्षत गोपाल ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर टॉप किया। उनकी इस शानदार सफलता से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अक्षत की सफलता की सबसे खास बात यह है कि उन्होंने बिना किसी ट्यूशन के यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई की और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर पूरी तरह अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया।
अक्षत का कहना है कि उनका सपना आगे चलकर इंजीनियर बनने का है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में घर पर ही पढ़ाई की और अनुशासन को अपनी ताकत बनाया।
अक्षत के पिता गोपाल एक निजी शिक्षक हैं….जो परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की सफलता पर वे भावुक नजर आए। वहीं परिवार में जश्न का माहौल है और घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
अक्षत की छोटी बहन भी अपने भाई से प्रेरित होकर आगे बढ़ने का सपना देख रही है।






