Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी शैमफॉर्ड स्कूल के अक्षत गिरी का राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयन, बधाई दीजिए

Ad

Shemford School Haldwani शैमफोर्ड स्कूल मोटाहल्दू हल्द्वानी के कक्षा 8 के छात्र अक्षत गिरी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर के लिए चयनित हुए हैं । शुक्रवार को खालसा नेशनल बालिका इन्टर कॉलेज में हुई जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अक्षत ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। ग्रुप लीडर अक्षत गिरी व सहयोगी कक्षा 6 के रुद्राक्ष बिष्ट ने अकादमिक निदेशक अंजू भटृ के मार्गदर्शन में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को लेकर जयपुर बीसा क्षेत्र में उगायी जाने वाली फसलों में आने वाली समस्याओं पर एक सर्वेक्षण किया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad

सर्वे के दौरान उन्होंने पाया कि वर्तमान में फसलें किस प्रकार के रोगों से प्रभावित हो रही है जिस कारण उनकी पैदावार कम हो रही है और उनकी खाद्य व पोषक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने ग्रामीण लोगों से उपयोग किये जा रहे खाद व उर्वरकों की जानकारी भी प्राप्त की थी। इस दौरान उन्होनें फसलों में आ रही समस्याओं के समाधानों पर भी चर्चा की जिससे हमारे खानपान में आने वाले दूषित तत्व दूर हो सकें। जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शोधपत्र प्रस्तुतीकरण के दौरान निर्यायकों नीतू रावत, मीनाक्षी कनवाल, डॉ जगत प्रकाश मुरारी, जगदीश चुफाल, हरीश चंद्र तथा गीत पांडे ने बाल वैज्ञानिकों के शोधपत्र एवं प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया। अक्षत गिरी को सर्वश्रेष्ट शोध प्रस्तुत करने हेतु सम्मानित किया गया। हुई जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विभिन्न विद्यालयों के 80 छात्रों ने प्रतिभाग किया। अक्षत एवं उनके सहयोगी रुद्राक्ष को इस उपलब्धि के लिए चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top