Sports News

चार ओवर में जीरो रन देने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने अक्षय, दोनों हाथों से करते हैं बॉलिंग

Ad

नई दिल्ली: क्रिकेट के मैदान पर खेल खेला जाए और कोई रिकॉर्ड ना टूटे, ऐसा कम ही होता है। आए दिन रिकॉर्ड बनते-टूटते हैं। अब भारतीय गेंदबाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जो पहले कभी किसी ने भी नहीं बनाया। खास बात यह है कि इस रिकॉर्ड तो तोड़ पाना भी आसान नहीं होने वाला। दरअसल दोनों हाथों से स्पिन गेंदबाजी करने वाले एक बॉलर ने चार ओवर में एक भी रन नहीं दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जी हां, ये कारनामा सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में विदर्भा के गेंदबाज अक्षय कर्नेवार ने किया है। दरअसल विदर्भ क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 222 रन बना डाले। जिसमें सर्वाधिक योगदान जितेश शर्मा का रहा, जिन्गोंने 31 गेंदों में 71 रन बनाए। जवाब देने उतरी मणिपुर की टीम को विदर्भ की शानदार गेंदबाजी का सामना करना पड़ा और इसमें सबसे बड़ी भूमिका निभाई अक्षय कर्नेवार ने। इसी मैच में विदर्भ की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्षय कर्नेवार ने एक बहुत ही अद्भुत रिकॉर्ड बना दिया।

अक्षय कर्नेवार ने अपने चार ओवर फेंके और एक भी रन नहीं दिया। इस दौरान उन्होंने दो विकेट भी अपने नाम किए। ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टी20 मैच में एक गेंदबाज ने अपने चारों ओवर मेडन डाल दिए हों। इसी स्पेल की बदौलत विदर्भ ने मणिपुर को 167 रनों के बड़े मार्जिन से हरा दिया। अक्षय की खास बात ये है कि वे दोनों हाथों से स्पिन गेंदबाजी करते हैं। जो कि बहुत कम देखा जाता है।

गौरतलब है कि अगले साल आइपीएल में 10 टीमें पार्ट लेने वाली हैं। साथ ही मेगा ऑक्शन भी होने वाला है। ऐसे में अक्षय के पीछे कई टीमें भाग सकती है। टी20 मैच में अक्षय वाकई एक बड़े खिलाड़ी के तौर पर उभर कर आ सकते हैं। बता दें कि अक्षय 2015 से घरेलू टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top