Almora News

जागेश्वर धाम पहुंचे अक्षय कुमार, बोले उत्तराखंड को ऐसे ही देवभूमि नहीं कहते हैं

Ad

देहरादून: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ( AKSHAY KUMAR IN UTTARAKHAND) अपने उत्तराखंड दौरे में भगवानों का आर्शिवाद ले रहे हैं। केदारनाथ के बाद वह जागेश्वर धाम पहुंचे। रविवार सुबह उस वक्त जागेश्वर में लोगों की भीड़ बढ़ गई जब धाम में अक्षय कुमार पहुंचे। उन्होंने भगवान शिव के समक्ष शीश झुकाया और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। अक्षय कुमार के जागेश्वक पहुंचने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान उनकी एक झलक पाने को स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, पुलिस ने भीड़ को कंट्रोल किया।

ADVERTISEMENTS Ad

अक्षय कुमार ( AKSHAY KUMAR IN JAGESHWAR) ने कहा कि जागेश्वर धाम को अलौकिक बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को देवों के वास की वजह से ही देवभूमि कहा जाता है। यहां लोग घूमने भी आते हैं और भगवान के दर्शन करने भी पहुंचते हैं। जागेश्वर धाम पहुंचे अभिनेता अक्षय कुमार ( AKSHAY KUMAR IN JAGESHWAR DHAM) का स्वागत फूलों की माला से किया गया। उन्होंने ज्योतिर्लिंग, महामृत्युंजय मंदिर में पूजा अनुष्ठान किया। अक्षय कुमार के साथ लोगों ने सेल्फी भी ली। जागेश्वर धाम के बाद अक्षय कुमार बदरीनाथ धाम पहुंचे।

अक्षय कुमार पिछले कई दिनों से उत्तराखंड मे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की थी। देहरादून पहुंचने पर वह अपने खिलाड़ी अंदाज में भी दिखाई दिए। अक्षय कुमार ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में वॉलीबॉल भी खेला।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top