Uttarakhand News

मौसम विभाग ने 5 जिलों में जारी किया अलर्ट, यहां आठवीं तक स्कूल रहेंगे बंद

Ad

Uttarakhand News: पांच जिलों में घना कोहरा रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में घना कोहरा छाने का अलर्ट है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने से शीतलहर परेशान करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले चार दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। जिसके चलते प्रदेश भर में मैदान से लेकर पहाड़ तक सूखी ठंड पड़ेगी।

हरिद्वार के जिले के सभी स्कूल मंगलवार को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की ओर से अधिक कोहरा और ठंड पड़ने की आशंका को देखते हुए जनपद के कक्षा एक से आठ तक के सभी सरकारी, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर कक्षा नौ से 12 तक के लिए अतिरिक्त कक्षाएं चल रही हैं। उनका संचालन भी सुबह नौ बजे के बाद किया जाए। जिलाधिकारी की ओर से आदेशों का सख्ती के साथ पालन कराने को कहा गया है।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top