Dehradun News

उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में बारिश का दौर थमने का नाम ही नहीं ले रहा। कहीं रुक-रुक कर तो कहीं झमाझम मौसम हर रोज़ नया रंग दिखा रहा है। खासकर पहाड़ी इलाकों में तो हाल और भी खराब है। लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर मलबा और बोल्डर आ गिरे हैं…जिससे कई संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। गांव के लोग जरूरी सामान के लिए भी जद्दोजहद कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून मौसम विभाग की मानें तो आज फिर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। देहरादून और नैनीताल में तो कुछ जगह भारी बारिश के भी आसार हैं…जिसके चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इसी के साथ ही टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और चंपावत में भी भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों से खास तौर पर सतर्क रहने की अपील की है। कहीं-कहीं तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है।

देहरादून में आज मौसम कुछ-कुछ बदला हुआ रहेगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे, और बीच-बीच में गरज के साथ हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है। फिलहाल तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, और रात को यह करीब 24 डिग्री तक गिर सकता है।

वैसे तो बारिश से रास्ते बंद हो रहे हैं और दिक्कतें भी हो रही हैं…लेकिन एक सुकून की बात ये भी है कि तेज गर्मी और उमस से थोड़ी राहत जरूर मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top