Uttarakhand News

उत्तराखंड में 7 फरवरी से खुलेंगे सभी स्कूल, इन कक्षाओं को लेकर जारी हुआ है आदेश

Ad

देहरादून: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर देहरादून से आ रही है। कोरोनावायरस की वजह से बंद हुए स्कूल अब भौतिक रूप से खुलेंगे। इसको लेकर उत्तराखंड शासन की ओर से आदेश जारी किया गया है, जिसके अनुसार कक्षा 1 से कक्षा 9 तक 7 फरवरी से स्कूल खुलेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं राज्य में समस्त आंगनबाड़ी केंद्र अग्रिम आदेशों तक बंद रहेंगे। प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रहे हैं। कक्षा एक से नौवीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय और निजी स्कूल अगले सप्ताह से खुल जाएंगे। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक स्कूलों को 7 तारीख से भौतिक रूप से खोलने के संबंध में आज आदेश जारी हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top