Haridwar News

कुंभ मेले से पहले सभी हेल्थ वर्करों को लगेगी कोविड वैक्सीन,सरकार ने 20 हजार अधिक वैक्सीन मांगी

Ad

हरिद्वार: हरिद्वार जिले में कुंभ मेला से पूर्व सभी हेल्थ वर्करों को कोविड वैक्सीन लगेगी। पहले चरण के टीकाकरण की शुरुआत के लिए हरिद्वार को 18, हजार 50 वैक्सीन की डोज दी गई हैं। इसके अलावा सरकार ने कुंभ मेला ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के लिए 20 हजार अतिरिक्त वैक्सीन देने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad

सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी के अनुसार पहले चरण में हरिद्वार को जितनी वैक्सीन मिली है। उससे सभी हेल्थ वर्करों को टीका लग जाएगा। कुंभ मेला में तैनात कर्मचारियों को वैक्सीन लगाने के लिए केंद्र से अलग से 20 हजार वैक्सीन की मांग की गई है। इसके लिए केंद्र से लगातार संपर्क किया जा रहा है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड चुनाव से पहले कांग्रेस टीम में नाराजगी, हरीश रावत ने फिर किया Tweet

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में बढ़ेगी ठंड,विभाग ने जारी किया अलर्ट,लिस्ट में दो जिलों का नाम शामिल

बता दें उत्तराखंड में टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही दुर्गम बूथ पर कनेक्टिविटी की समस्या आने पर भी टीकाकरण नहीं रुकेगा। ऐसे में पर्ची सिस्टम से ऑफलाइन लाभार्थी हेल्थ वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि कनेक्टिविटी की समस्या को ध्यान में रखते हुए कई बूथों पर ऑफलाइन पूर्वाभ्यास किया गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 33 बूथों से किया जाएगा। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए प्रदेश के सभी 13 जिलों में लगभग चार सौ टीकाकरण बूथ बनाए हैं।

प्रत्येक बूथ से टीकाकरण प्रक्रिया की वेब कास्टिंग की जाएगी। अगर कनेक्टिविटी समस्या आई तो लाभार्थी हेल्थ वर्करों को किस दिन वैक्सीन लगनी है और किस बूथ लगेगी, इसके लिए नाम और मोबाइल नंबर के साथ पर्ची दी जाएगी। टीका लगने के बाद वैक्सीनेशन ऑफिसर को पोर्टल पर लाभार्थी का पंजीकरण करना जरूरी होगा। इससे ऑटोमेटेड सर्टिफिकेट मिलेगा।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में फिलहाल अभी नहीं खुलेंगे स्कूल,बोर्ड परीक्षाओं की तारीख भी बढ़ सकती है!

यह भी पढ़े:उत्तराखंड का ऋषिकेश एम्स देश में नंबर वन,बेस्ट मेडिकल यूनिवर्सिटी अवॉर्ड अपने नाम किया

ADVERTISEMENTS Ad
To Top