Nainital-Haldwani News

नैनीताल से बाहर होंगी कबाड़ की सभी दुकानें, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने जारी किए निर्देश

Ad

नैनीताल: बीते दिनों उधम सिंह नगर में कबाड़ की दुकान से हुए गैस रिसाव की घटना के बाद आयुक्त ने शहर के अंदर बनी कबाड़ की दुकानों का निरीक्षण किया। जहां पर आयुक्त को कई अनियमितता मिली। जिसके बाद आयुक्त ने एसडीएम नैनीताल को कबाड़ की दुकानों को शहर से बाहर करने के निर्देश देते हुए कहा की कबाड़ की दुकानें अवैध रूप से शहर के अंदर स्थापित की गई है। कबाड़ व्यवसाय करने वाले सरकारी जमीनों पर अवैध रूप से काबिज हैं लिहाजा इन्हें जल्द से जल्द शहर से बाहर किया जाए। इन दुकानों से उधम सिंह नगर में हुई जैसी घटना शहर में दोबारा घट सकती है। लिहाजा शहर के अंदर से कबाड़ की दुकानों को बाहर किया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान आयुक्त ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी के देखते हुए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को जमकर फटकार लगाई गंदगी साफ करवाने के निर्देश दिए ।वहीं सड़कों के किनारे रखी गई निर्माण सामग्री पर भी आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ चालानी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

• निरीक्षण के बाद आयुक्त ने बीडी पांडे अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां आयुक्त को सभी स्थितियां सामान्य मिली। बी डी पांडे अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर वी के पुनेरा ने आयुक्त से अस्पताल के महिला प्राइवेट वार्ड के संचालन के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की। निरीक्षण के दौरान विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभियंता दीपक गुप्ता,अधिशासी अभियंता विपिन चौहान,प्रियंका पांडे, सी ओ विभा दीक्षित, पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, डीएस बिष्ट, सीएम साह समेत अन्य लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top