Almora News

अल्मोड़ा-नैनी पुल पर फिर आया मलबा, 16 जनवरी तक 9 घंटे बंद रहेगा HIGHWAY

Ad

Almora Highway Update:

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा और नैनीताल की सीमा पर स्थित क्वारब नेशनल हाईवे 109, से जुड़ी एक और खबर सामने आई है। पिछले कुछ महीनों में इस हाईवे पर स्थित नैनी पुल के बाधित होने की ख़बरें आती रही हैं। इसी तरह एक बार फिर बीते शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे इस हाईवे का निचला हिस्सा धंसने के कारण वॉश आउट हो गया, जिससे सड़क पर छोटे वाहनों के साथ-साथ भारी वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह ठप हो गई। लंबे समय से इस क्षेत्र में पहाड़ी दरकने का सिलसिला जारी है, जिसके कारण मलबा और पत्थर लगातार गिर रहे हैं, और अब 30 मीटर लंबाई में सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है।

पूरी तरह से ठप हुई आवाजाही

NH के अधिकारियों के अनुसार, सड़क की चौड़ाई पहले तीन मीटर से कम थी, लेकिन हल्की बारिश के बाद शुक्रवार शाम को सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिसके कारण अब इसकी चौड़ाई 2 मीटर से भी कम रह गई है। ऐसे में इस मार्ग पर वाहनों का निकलना असंभव हो गया है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है, लेकिन बारिश के चलते इसमें देरी हो रही है। अतः अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के किमी.-56 में हो रहे लगातार भू-स्खलन / सड़क धसने व बोल्डर गिरने से यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 के अध्याय IV की धारा 34 (ख) में प्रदत्त शक्तियों के क्रम में दिनांक 27-12-2024 से दिनांक 16-01-2025 की रात्रि 9:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक हल्के एवं भारी वाहनों के संचालन हेतु पूर्णतः प्रतिबन्धित किया जाता है।

बारिश ने बढ़ाई मुसीबतों

यातायात को फिर से चालू करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने सभी यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है। कई छोटे वाहनों को संकरे रस्ते से वापस हाइवे से जोड़ा जा रहा है। वहीं कई भारी वाहन रानीखेत के रस्ते होते हुए अल्मोड़ा पहुँच रहे हैं। यातायात के बाधित होने से इसका असर अल्मोड़ा के बाजार, पर्यटकों एवं मरीजों पर भी पड़ रहा है। प्रशासन भी यातायात को पुनः सुचारु करने के लिए मौके पर तैनात है लेकिन बारिश ने सभी की मुसीबतें बढ़ाई हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top