Uttarakhand News

अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक ने 49 पदों पर भर्ती निकाली, जल्द करें अप्लाई

Ad

कोरोना संक्रमण के चलते कई युवाओं की नौकरी में प्रभाव पड़ा है। लेकिन अब एक बार फिर से युवाओं के लिए खुशखबरी है।
उत्तराखंड में नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए यह अच्छी खबर है कि अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक ने भर्ती की विज्ञप्ति जारी की है। इस दौरान सहकारी बैंक ने सहयोगी अथवा गार्ड के 49 पदों पर इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 नवंबर तक तय की गई है। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की ओर से प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार आवेदक हाई स्कूल पास और उत्तराखंड का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों ने भरी हुंकार, वेतन मिले नहीं तो 28 अक्टूबर को होगा चक्का जाम

यह भी पढ़े:चौबट्टाखाल: छात्रा के साथ छेड़छाड़, मंत्री सतपाल महाराज ने डीएम को दिए निर्देश

इस भर्तियों से हमारे उत्तराखंड में पलायन तो कम होगा ही, साथ ही युवाओं को रोजगार मिलने से जीवन यापन करने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि पिछले करीब सात माह से युवा संक्रमण के चलते बेरोजगारी की मर झेल रहे हैं। आपको बता दे कि विज्ञप्ति के अनुसार सामान्य व ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क सात सौ पचास रुपए और अनुसूचित जाति जनजाति तथा अन्य जातियों के लिए 500 का आवेदन शुल्क रखा गया है। साथ ही आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 42 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड सबसे बड़ी खबर: हरक सिंह रावत का 2022 में चुनाव न लड़ने का ऐलान

यह भी पढ़े:बागेश्वर में युवक ने फूफा को 8 लाख का चूना लगाया, खुलासे ने सभी को चौकाया

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top