Almora News

अल्मोड़ा-क्वारब नेशनल हाईवे 9 नवंबर से 18 नवंबर तक 10 घंटे के लिए रहेगा बंद

Ad

Uttarakhand News: Almora: Traffic Closed: अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के किमी. 56 पर हो रहे लगातार भू-स्खलन, सड़क धसने और बोल्डर गिरने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अध्याय IV की धारा 34 (ख) के तहत 09 नवंबर 2024 से 18 नवंबर 2024 तक रात्रि 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक हल्के और भारी वाहनों के संचालन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग (लो.नि.वि.) रानीखेत के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 56 किमी. क्वारब पुल के पास पहाड़ी की ओर लगभग 200 मीटर लंबाई में भू-स्खलन जोन (लैंड स्लाइड जोन) बन गया है, जिससे लगातार मलवा और बोल्डर सड़क पर गिर रहे हैं। इस क्षेत्र में सड़क 30 मीटर लंबाई में धंस चुकी है और इसका कुछ हिस्सा किसी भी समय नीचे की ओर नदी की तरफ खिसक सकता है। वर्तमान में इस हिस्से में सड़क की चौड़ाई केवल 3 मीटर रह गई है, जिससे बड़े वाहनों का आवागमन भी अब सुरक्षित नहीं रह गया है। साथ ही, जेसीबी द्वारा रात के समय में कार्य भी नहीं किया जा सकता है। इस कारण से इस मार्ग पर यातायात को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top