Sports News

अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, पूरे विश्व की नजर पहाड़ के बेटे पर है

Ad

हल्द्वानी: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन का नाम बड़े खिलाड़ियों की सूची में जुड़ने वाला है। भारत के लिए अल्मोड़ा के रहने वाले लक्ष्य सेन ने राष्ट्रमंडल खेलों गोल्ड मेडल जीता था। अर्जुन अवॉर्ड मिलने की जानकारी लक्ष्य ने ट्वीट कर दी। उन्होंने इसे अपने दादा जी को समर्पित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से एक के रूप में घोषित किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। यह ऐसा संयोग है कि इन पुरस्कारों की घोषणा 14 नवंबर को की जाती है, ठीक उसी दिन जब मेरे प्यारे दादा स्वर्गीय श्री सी.एल. सेन 2013 में हमें छोड़कर चले गए थे। दादाजी, यह आपके लिए है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top