Almora News

ड्रीम 11 ने बदली किस्मत,अल्मोड़ा गोलू देवता मंदिर के पुजारी बने करोड़पति

Ad

Almora News: Dream 11 में टीम बनाकर कई लोगों की किस्मत बदली है। उत्तराखंड के रहने वाले लोगों ने भी फेंटेसी लीग में हिस्सा लेकर अपनी आर्थिकी को बदला है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार उत्तराखंड में सोमेश्वर के मोहन चन्द्र करोड़पति बने है। जिसके बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्हें बधाई देने वाली भी भीड़ लगी है। श्रीलंका और स्काॅटलैंड के बीच खेले गये मैच में मोहन चंद्र ने टीम बनाई थी।

अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर बयाला खालसा निवासी मोहन चन्द्र भट्ट Dream 11 में करोड़पति बने है। उन्होंने श्रीलंका और स्काॅटलैंड के बीच विगत 27 जून के खेले गये मैच में अपनी टीम बनाई थी। जिसमें उनकी टीम पहले स्थान पर रही। उन्हें कुल 1146 अंक मिले। मैच खत्म होते ही वह पहले नंबर पर थे। सोमेश्वर क्षेत्र से वह पहले करोड़पति बने है। मोहन चन्द्र भटट श्री बद्रीनाथ मंदिर और श्री गोलू देवता मंदिर के पुजारी है। उनके करोड़पति बनने पर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। लोग लगातार उन्हें बधाईयां दे रहे है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top