Almora News

अल्मोड़ा के शाश्वत रावत ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा शतक, टीम को मिली बड़ी जीत

Ad

Shashwat Rawat: Uttarakhand: Baroda:रणजी ट्रॉफी 2024 में उत्तराखंड के कई खिलाड़ी कमल का प्रदर्शन कर रहे हैं. 13 नवंबर से 16 नवंबर के बीच खेले गए मुकाबलों में उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाले कई खिलाड़ियों ने शतकीय पारी खेली। उसमें से एक नाम शाश्वत रावत का भी है, जिन्होंने बडोदा के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ 128 गेंद में 121 रनों की पारी खेली, जिसकी वजह से बड़ौदा को एक पारी और 261 रनों से जीत हासिल हुई. (Baroda vs Meghalaya)

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा के मूल निवासी रावत अब तक 22 फर्स्ट क्लास क्रिकेट मुकाबले खेल चुके हैं और 36 पारियों में उनके बल्ले से 8 शतक और सात अर्धशतक निकले हैं. शाश्वत का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में औसत 51 से ज्यादा का है और उनके बल्ले से कुल 1738 रन निकले हैं. रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सीजन में शाश्वत के बल्ले से निकलने वाला है ये पहला शतक और सीजन का दूसरा शतक. शाश्वत के बल्ले से सीजन का पहला शतक दिलीप ट्रॉफी में निकला था. उन्होंने इंडिया ए के लिए शतकीय पारी खेली थी. (Shashwat Rawat Rawat Century in Ranji Trophy)

पिछले साल रणजी ट्रॉफी में शाश्वत ने कमाल का प्रदर्शन किया था। पूरे सीजन में रन बनाने के मामले में वो 5वें नंबर पर रहे थे। उनके बल्ले से 13 पारियों में 784 रन निकले थे। इसमे 4 शतक और दो फिफ्टी शामिल थी। वहीं उनका औसत 60 से ज्यादा का रहा था। जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top