Nainital-Haldwani News

अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा

Ad

Uttarakhand News: Almora News: भूस्खलन होने की वजह से क्वारब मार्ग पर यातायात को रोका गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

तारीख और समय
हल्द्वानी-क्वारब मार्ग 21 अक्टूबर तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। वैकल्पिक मार्ग के रूप में यात्री अल्मोड़ा विश्वनाथ शहरफाटक और खैरना रानीखेत मार्ग का उपयोग कर सकते हैं बता दें कि क्वारब मार्ग में एक ट्रक फँसने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। मार्ग की चौड़ाई में कमी के कारण यात्रा करना सुरक्षित नहीं है।

वर्तमान में मोटर मार्ग की चौड़ाई केवल 3 मीटर रह गई है, और बैक कैटिंग संभव नहीं है। फंसे हुए वाहन का माल निकाला जा रहा है, और क्रेन के जरिए उसे हटाया जाएगा। अल्मोड़ा डी.एम. आलोक कुमार के अनुसार, क्वारब पुल के पास लगभग 200 मीटर लम्बाई में भू-स्खलन जोन बन गया है, जिससे लगातार मलवा और बोल्डर गिरने का खतरा बना हुआ है। यहाँ 30 मीटर लम्बाई में सड़क धंस रही है, जिससे यह भाग किसी भी समय नदी की ओर खिसक सकता है।


रात्रि के समय जेसीबी द्वारा कार्य कराना संभव नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत यह निर्णय लिया गया है। इस आदेश के तहत, 15 से 21 अक्टूबर तक रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक अल्मोड़ा-क्वारब राष्ट्रीय राजमार्ग-109 के किमी-56 पर वाहनों का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top