Almora News

अल्मोड़ा में बीच बरात दूल्हे को घोड़े से उतारने की कोशिश, पांच महिलाओं व एक पुरुष पर केस दर्ज

Ad

अल्मोड़ा: जनपद स्थित सल्ट तहसील क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां ग्राम तड़ियाल में एक बरात आई तो दूल्हा घोड़े पर चढ़कर आया। लेकिन गांववालों ने उसे घोड़े से उतारने की कोशिश की। इतना ही नहीं बल्कि मारपीट की भी धमकी दी। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने जांच के आदेश दे दिए थे। इस मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक ग्राम थला तड़ियाल के रहने वाले दर्शन लाल ने एसडीएम गौरव पांडे को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके बेटे की बरात को मजबाखली गांव में ग्रामीणों द्वारा रोक लिया गया। आरोप है कि दलित होने की वजह से ग्रामीण दूल्हे को घोड़े से उतारने का अनुरोध कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बरातियों को मारने की भी धमकी दी।

प्रभारी नायाब तहसीलदार दिवानगिरी गोस्वामी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसी के ही साथ एसपी अल्मोड़ा ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top