Almora News

अल्मोड़ा के स्कूल में बच्चों के बाल काटने का मामला वायरल, आपात बैठक बुलाई गई…

Ad

अल्मोड़ा: धौलादेवी ब्लॉक के दन्या स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शिक्षक द्वारा बच्चों के बाल काटने का मामला देखते ही देखते पूरे उत्तराखंड में चर्चा का विषय बन गया है। एक तरफ इसकी चर्चा लगातार बनी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल प्रबंधन ने इसे एक षडयंत्र बताते हुए अभिभावकों की परमिशन लेने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि गुरुवार को विद्यालय में शिक्षक द्वारा एक दर्जन बच्चों के बाल काट दिए गए। बाद में यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में अभिभावकों ने किसी भी तरह के विरोध की बात से इनकार किया है। बताया जा रहा था कि स्कूल के नियम के अनुसार बाल छोटे ना होने पर बच्चों के बाल काटे गए थे।

स्कूल प्रबंधन ने साफ कहा कि यह एक साजिश है और इस विषय में कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्कूली बच्चों के अभिभावकों ने भी कहा कि बच्चों के बाल कटवाने की बात स्कूल प्रबंधन ने पहले ही बता दी थी। अभिभावकों ने कहा हमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। सरस्वती शिशु मंदिर दन्यां के प्रबंधक केशर सिंह चम्याल ने बताया कि आपात बैठक बुलाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top