Almora News

अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के लिए एक और हेली सेवा शुरू करने की तैयारी

अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के लिए एक और हेलीसेवा शुरू करने की तैयारी
Ad

अल्मोड़ा: प्रदेश सरकार राज्य के कोने कोने में रह रहे वाशिंदो को भी हेली सेवा से जोड़ने के लिए प्रयासरत है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री धामी की तरफ से खुद हेली सेवा के विस्तार पर खासा जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ (Almora to Pithoragarh) के लिए भी हेली सेवा की शुरुआत होने जा रही है। इसे राज्य सरकार खुद ही संचालित करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (युकाडा) द्वारा देहरादून से वाया अल्मोड़ा होते हुए पिथौरागढ़ के लिए राज्य सरकार की हेलीसेवा शुरू करने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। हाल ही में टीम ने अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से कुछ दूरी स्थित फालसीमा गांव के निकट टाटिक में नवनिर्मित हेलीपैड (Helipad inspection) का निरीक्षण किया। 

यूकाडा ने अल्मोड़ा हेलीपैड के निरीक्षण के लिए डीजीसीए (DGCA) को पत्र लिखा है। माना जा रहा है कि काफी जल्द महानिदेशक नागरिक उड्डयन कार्यालय, दिल्ली (डीजीसीए) की टीम भी यहां निरीक्षण के लिए आएगी। इस रूट पर सेवा देने के लिए दो ऑपरेटर ने आवेदन किया है। अपर मुख्य कार्यधिकारी कमलेश मेहता ने बताया कि इसी हफ्ते डीजीसीए के निरीक्षण की उम्मीद है। इसके बाद कभी भी सेवा शुरू हो सकती है।

सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर के मुताबिक देहरादून-पिथौरागढ़-अल्मोड़ा मार्ग पहले से ही आवंटित मार्ग है। इस पर संचालन ना होने के कारण प्रदेश सरकार अपनी तरफ से हेली सेवा शुरू करना चाहती है। केंद्र को पत्र लिख अनुरोध किया गया है कि जबतक पवन हंस (Pawan hans) इस हेली सेवा का संचालन नहीं करती तब तक राज्य सरकार को अनुमति दी जाए।

चूंकि यह सेवा राज्य सरकार संचालित करेगी, इसलिए इसका किराया अधिकतम पांच हजार तक रहेगा, जो मौजूदा सेवा के मुकाबले कम है।आ रही है। बता दें कि इसके अलावा पवनहंस लिमिटेड भी अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ के लिए एक और हेलीसेवा शुरू करने की तैयारी कर रही है। लाजमी है कि देहरादून-पिथौरागढ़-अल्मोड़ा हेली सेवा (Heli service) शुरू होने से लोगों को भी फायदा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top