Almora News

शादी में गए अल्मोड़ा के युवक की लाश मिलने से सनसनी, पिता ने कहा मेरे बेटे की हत्या हुई है…

Ad

अल्मोड़ा: जनपद क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। शादी में टेंट लगाने गए युवक की लाश मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। सनसनीखेज मामले में फिलहाल पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता का कहना है कि उनके बेटो की हत्या की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा से जुड़ा हुआ है। दरअसल सोमवार शाम को लमकोट के ऊधमपुर के समीप 25 वर्षीय जीवन बोरा पुत्र गोधन सिंह मेहरा निवासी ग्राम स्यूनानी का शव मिला है। वहीं शव से थोड़ी दूरी पर उसकी गाड़ी भी खड़ी मिली है। बताया जा रहा है कि वह रविवार को टाट गांव की एक शादी में टेंट लगाने गया हुआ था।

परिजनों का कहना है कि रविवार की रात 9:25 बजे आखिरी बार जीवन की भाभी से उसकी बात हुई थी। उसने कहा था कि वह ललित के यगहां खाना खा रहा है। आप सब लोग खाना खाकर सो जाना। जबकि इससे ठीक दस मिनट पहले उसकी गाड़ी उधमपुर में खड़ी मिली थी।

बहरहाल भाभी से बात करने के बाद से परिवार में से किसी की भी जीवन से कोई बात नहीं हुई। दूसरे दिन सीधा उसकी मौत की सूचना मिली। जिसने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया। खैर, शव मिला तो पुलिस मौके पर पहुंची। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिर परिवार को सौंप दिया।

पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के पिता गोधन सिंह इस बात से आश्वस्त हैं कि उनके बेटे को किसी ने मारा है। उन्होंने मानजद तहरीर देते हुए कहा है कि पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार की मानें तो फॉरेंसिक टीम को भी काम पर लगा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति का सही अंदाजा होगा।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top