Almora News

दिल्ली-NCR से अल्मोड़ा लौट रहे प्रवासी सड़क हादसे का शिकार, 2 की मौत

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के प्रकोप ने एक बार फिर साल 2020 जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। देश के कई राज्यों में लॉकडाउन घोषित हो गया है। जिस तरह से कोरोना वायरस बढ़ रहा है उससे लोगों को एक बार फिर लॉकडाउन लगने का डर सता रहा है। इसी के चलते एक बार फिर दूसरे राज्यों में रह रहे प्रवासी अपने घर वापस लौटने लगे हैं। दिल्ली में सोमवार तक लॉकडाउन लग गया है और उसके बाद आनन्द विहार बस स्टेशन में उमड़ी भीड़ ने सभी को चौका दिया। सभी अपने अपने घर वापल लौटने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ तस्वीरे सामने आ रही है जिसमें सीट ना मिलने पर प्रवासी बसों की छट पर भी बैठे नजर आ रहे हैं। वही उत्तराखंड सीएम तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में फिलहाल लॉकाडउन नहीं लगाया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

एक खबर सामने आ रही है अल्मोड़ा जिले से… गाजियाबाद से भिकियासैंण जा रही प्रवासियों से भरी वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। इसके अलावा पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कर दिया गया है। जानकारी कते मुताबिक हादसा भतरौजखान मोटरमार्ग पर हरड़ा के पास हुआ। घटना के बारे में भतरौजखान थाना प्रभारी अनीश अहमद ने बताया कि वाहन में कुल सात लोग सवार थे। घायलों को मछोड़ के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि दो लोगों की हादसे में मौत हो गई है। मृतक भिकियासैंण निवासी बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top