Almora News

भुवन जोशी की मौत से पहले का वीडियो, ग्रामीणों के साथ बातचीत वायरल

Ad


अल्मोड़ा: इन दिनों पहाड़ का एक मामला सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दन्या थाना क्षेत्र के आरा सल्पड़ में मारपीट के बाद युवक की मौत हो गई। इस घटना की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं इस मामले में अब एक नई वीडियो वायरल हुई है। जिसमें मृतक भुवन जोशी की मौत से पहले के दृश्य शामिल हैं। बता दें कि एक तरफ जहां कई लोग भुवन जोशी के लिए इंसाफ मांग रहे हैं। तो दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

दरअसल दन्या के ग्राम आरा सल्पड़ में कुछ दिन पहले भुवन जोशी को ग्रामीणों द्वारा मारा गया था। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मौत से पहले भुवन एक लड़की के साथ देखा गया था। कथित तौर पर गांव वालों का कहना है कि भुवन ने लड़की के साथ छेड़छाड़ की जबकि भुवन पक्ष के लोग कह रहे हैं की किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं हुई बल्कि लड़की ने ही मिलने के लिए बुलाया था।

ADVERTISEMENTS Ad


बहरहाल अब एक बार फिर एक नया वीडियो इस मामले में वायरल हो रहा है। इसमें मौत से पहले के विजुअल्स दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि भुवन और लड़की के बीच में कुछ संवाद हो रहा है। जिसके बाद गांव के कुछ लोग आपत्ति जताते भी दिख रहे हैं। साथ ही लड़के से उसका पता भी पूछा जा रहा है। भुवन इस वीडियो में गांव के एक युवक से मारपीट की बात करते दिखाई दे रहा है। वहीं पुलिस इस मामले से जुड़े सभी वीडियो की जांच कर रही है। इस मामले में अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 2 नाबालिग है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top