Almora News

सल्ट मिशन पर निकली BJP,स्वर्गीय विधायक के सपनों के लिए दिन रात एक करना का किया वादा

Ad

अल्मोड़ा: विधायक सुरेन्द्र सिंह जीना के निधन के बाद खाली हुई सल्ट सीट के लिए भाजपा जिला इकाई के साथ प्रदेश संगठन द्वारा तैयारियों के मद्देनजर रखते हुए पोखरी में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में प्रदेश के काबीना मंत्री यशपाल आर्या, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट द्वारा शिरकत की। सभी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सल्ट विधानसभा के घर-घर जाकर जनसम्पर्क अभियान को तेज कर दें।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की सबका साथ सबका विश्वास की नीति एवं विकास कार्यों से पूर्णतः सन्तुष्ट है और सल्ट सीट एक बार पुनः भाजपा की झोली में आयेगी और वह भी काफी अन्तर से। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के अंतद्र्वन्द्व से उसकी छीछालेदर हो रही है और भाजपा के नारे कांग्रेस मुक्त भारत को सल्ट की जनता अपना भरपूर समर्थन देगी।

जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि पार्टी का प्रदेश नेतृत्व जिसको भी टिकट देगा, पार्टी कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से उसे जिताने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। जनता से आह्वान किया सल्ट विधानसभा के चुनाव में कमल के निशान का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजयी बनायें। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री दिनेश महरा, स्व0 सुरेन्द्र सिंह जीना के बड़े भाई महेश जीना, डॉ. यशपाल रावत, महेश्वर मेहरा, नरेन्द्र भण्डारी, गिरीश कोटनाला, जिला महामंत्री प्रेम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष गिरीश सत्यवली, जिला महामंत्री अनंसूचित मोर्चा हरी राम, मण्डल अध्यक्ष विक्रम बिष्ट, हरीश कोटिया, जिला महामंत्री महिला मोर्चा मंजू रावत, जिला मंत्री महिला मोर्चा पिंकी करगेती, मोहित नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सादर सिंह, हंसा नेगी, श्याम प्रसाद, केसर सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top