Almora News

आरासल्पड़:किशोरी की पहचान उजागर करने वालों के खिलाफ केस दर्ज,वीडियो देखें

Ad

अल्मोड़ा: दन्या थाना क्षेत्र के आरासल्पड़ गांव में भुवन जोशी की पिटाई के बाद मौत के मामले में रोजाना नई बाते सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर लगातार वीडियो वायरल हो रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी को इस केस से जुड़े वीडियो व अन्य फोटोज़ को शेयर ना करने की अपील की थी लेकिन कई लोगों ने इस नियम तो तोड़ा और नाबालिग पीडिता की पहचान उजागर कर दी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मामले में अल्मोड़ा पुलिस ने नया अपडेट दिया है। कुछ देर पहले अल्मोड़ा पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर एसएसपी पंकज भट्टा द्वारा जानकारी दी गई है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पीडिता की पहचान चैनलों व लोगों द्वारा उजागर की गई है। बता दें कि पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में युवकों के खिलाफ पॉस्कों एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

एसएसपी ने बताया कि बाल कल्याण समिति द्वारा लिखित रूप में कुछ चैनल व अन्य व्यक्तियों सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर युवती की पहचान उजागर की जा रही है और उसकी गरिमा के खिलाफ बाते लिखी जा रही है। जिसके अंतर्गत कुछ चैनलों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने हेतु प्रार्थना पत्र प्रेक्षित किया गया है, जिस संबंध में थाना दन्या में पॉस्को एक्ट व जेजे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। एसएसपी ने ये भी साफ किया कि नाबालिग की पहचान उजागर करना कानूनी अपराध है। उन्होंने सभी से अपील की है कि ऐसा ना करें नहीं तो पुलिस कार्रवाई करने पर मजबूर हो जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top