Almora News

जरूरी सूचना,फिलहाल बंद नहीं होगा खैरना-अल्मोड़ा हाईवे

Ad

अल्मोड़ा: कुमाऊं द्वार हल्द्वानी से पहाड़ों की ओर यात्रा करने वालों के लिए राहत भरी खबर है। खैरना-काकड़ीघाट-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 7 नवंबर से 10 नवंबर तक खुला रहेगा। बता दें कि कुछ दिन पूर्व अपडेट सामने आया था कि मलवा हटाने के लिए 4 दिन के लिए हाईवे को बंद रहेगा। दिवाली के बाद पहाड़ जाने व वहां से आने वाले लोगों को परेशानी ना हो, इसके लिए अब हाईवे को बंद नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

7 नवंबर से 10 नवंबर तक यातायात सामान्य रूप से चलता रहेगा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कुमाऊं कमिश्नर सुशील कुमार को हाईवे का मलवा हटाने का कार्य 10 तारीख के बाद करने को कहा है। 18-19 अक्टूबर को आई भारि बारिश के वजह से कुमाऊं में आपदा आ गई थी। कई जगह भूस्खलन होने से सड़के बंद हो गई। हाईवे को धीरे-धीरे खोला जा रहा है लेकिन पत्थर गिरने के डर से प्रशासन बीच-बीच में निर्माण व सफाई के कार्य के लिए उसे बंद करने का फैसला भी कर रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top