Sports News

Paris Olympic में अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने दुनिया के नंबर तीन शटलर को हराया

Ad

Lakshaya Sen: Badminton: Uttarakhand: Paris: पेरिस ओलंपिक में भारत के स्टार बैडम‍िंटन ख‍िलाड़ी लक्ष्य सेन का शानदार फॉर्म जारी है। लक्ष्य ने वर्ल्ड नंबर 4  जोनाथन क्रिस्टी को सीधे गेम में हराकर अंतिम 16 में जगह बना ली है। लक्ष्य और क्रिस्टी के बीच कांटेदार मुकाबला देखने को म‍िला हालांकि लक्ष्य ने सीधे गेम में जीत दर्ज की। दोनों के बीच ये मुकाबला 51 म‍िनट तक चला। 

ADVERTISEMENTS Ad

पहले गेम में इंडोनेश‍िया के जोनाथन क्रिस्टी को लक्ष्य ने रोमांचक तरीके से 21-18 से हराया। लक्ष्य को क्रिस्टी के ख‍िलाफ पहला गेम जीतने में 28 म‍िनट का समय लगा। वहीं दूसरे गेम में लक्ष्य ने क्रिस्टी को 21-12 से महज 23 म‍िनट में हराया।  लक्ष्य ने इस मुकाबले को जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 23 साल के लक्ष्य के ल‍िए यह जीत बेहद खास है क्योंकि उन्होंने अपने से ऊंची रैंक‍िग वाले ख‍िलाड़ी को हराया। क्रिस्टी को ओलंप‍िक में तीसरी सीड दी गई है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top