Almora News

पिता की तरह बेटी पहनेगी भारतीय सेना की वर्दी,गरुड़ की पल्लवी गोस्वामी बनीं लेफ्टिनेंट

Ad

Uttarakhand: Pallavi Goswami: Indian Army: उत्तराखंड की बेटियों का भारतीय सेना में शामिल होना पूरे राज्य को गौरवांवित महसूस कराता है। लगातार बेटियों का भारतीय सेना में शामिल होने का ग्राफ बढ़ रहा है। पासिंग परेड हो और उत्तराखंड की बेटियों का नाम नहीं हो, ऐसा होता नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad

एक बार फिर पहाड़ की बेटी ने परिश्रम की राह पर चलकर भारतीय सेना में शामिल होने के सपने को साकार किया है। हम बात कर रहे हैं गरुड़ की पल्लवी गोस्वामी की जो भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गईं हैं। उनकी कामयाबी ने गांव कफलढूंगा और ननिहाल गागरीगोल में लोगों को झूमने का मौका दिया है। ( Pallavi Goswami Indian Army)

जानकारी के मुताबिक,देवनाई, कफलढूंगा गांव की रहने वाली पल्लवी गोस्वामी ने 12वीं की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल से की है। इसके बाद उन्होंने मिलिट्री नर्सिंग की परीक्षा पास की और ट्रेनिंग ज्वाइन की। सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार नारायण गिरी गोस्वामी की बेटी पल्लवी ने नर्सिग कमांड हॉस्पिटल कॉलेज लखनऊ से बीएससी की पढ़ाई की।

चार वर्ष ट्रेनिंग के बाद लेफ्टिनेंट के लिए कमिशन लेकर शपथ ग्रहण की है। पल्लवी की माता नाम रेखा गोस्वामी है जो एक गृहणी हैं। उन्होंने सफलता का श्रेय अपने नाना नारायण गिरी, माता-पिता, एम्स पटना में नियुक्त नर्सिंग आफिसर बड़ी बहन दीक्षा और 94 वर्षीय दादा बालागिरी को दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top