Nainital-Haldwani News

कोटाबाग के वीरेंद्र सिंह बने भारतीय सेना में मेजर जनरल, सेना से जुड़ा है पूरा परिवार

Ad

Kotabagh news: Virendra singh: देवभूमि के लोगों में देश सेवा का जज्बा शुरू से ही देखा जाता रहा है। यहां कई ऐसे परिवार हैं, जो पीढ़ियों से आर्मी में भर्ती होकर देश की रक्षा कर रहे हैं। और अब कोटाबाग के ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह को भारतीय सेना में मेजर जनरल के पद पर पदोन्नति मिली है। मेजर जनरल वीरेंद्र सिंह की वर्तमान पोस्टिंग पटियाला पंजाब में होगी। ( Virendra Singh becomes Major General in Indian Army)

ADVERTISEMENTS Ad

परिवार भारतीय सेनी के लिए रहा समर्पित

बता दें कि कालाढूंगी में कोटाबाग विकासखंड के बंदरजूड़ा ग्रामसभा निवासी ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह पदोन्नति के साथ भारतीय सेना में मेजर जनरल बन गए हैं। मेजर जनरल वीरेंद्र सिंह की वर्तमान पोस्टिंग पटियाला पंजाब में रहेगी। मेजर जनरल सिंह का परिवार भारतीय सेनी के लिए समर्पित रहा है। उनके पिता स्व. मोहन सिंह भारतीय सेवा में थे। सबसे बड़े भाई चंदन सिंह भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। उनके सबसे छोटे भाई सुरेंद्र सिंह किसान हैं और वर्तमान में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर हैं। वीरेंद्र सिंह के मेजर जनरल बनने पर परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। तो वहीं पूरा उत्तराखंड गर्व महसूस कर रहा है। वीरेंद्र सिंह के मेजर जनरल बनने पर परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। तो वहीं पूरा उत्तराखंड गर्व महसूस कर रहा है। ( Virendra Singh of kotabagh becomes Major General in Indian Army)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top