Almora News

अल्मोड़ा: विश्वनाथ नदी में डूबे भाई-बहन, कुछ वर्ष पहले पिता का हुआ था निधन

Ad

ALMORA NEWS: अल्मोड़ा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। विश्वनाथ नदी में नहाने गए भाई-बहन डूब गए। दिन में घर से निकले दोनों जब देर शाम तक वापस नहीं पहुंचे तो परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन की मदद से विश्वनाथ क्षेत्र में दोनों की खोजबीन शुरू की। 

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को बख निवासी भावना नेगी(17) और भाई आदित्य नेगी (16) नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे। घर वापस नहीं लौटे तो परिजन पुलिस के पास पहुंचे। एसडीआरएफ और अल्मोड़ा फायर यूनिट की टीम बच्चों को खोजने के लिए मौके पर पहुंची। सर्च अभियान चलाया गया और करीब एक बजे दोनों बच्चों के शव विश्वनाथ नदी भैसोड़ाफार्म के पास से बरामद हुआ।  इसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी मच गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि दोनों बच्चों के पिता का निधन कुछ वर्ष पहले हो गया था। घर में मां के अलावा बड़ा भाई और दादी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top