Almora News

अल्मोड़ा की शिवांगी वर्मा का इंग्लैंड की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी में चयन

Ad

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की युवा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान स्थापित कर रहे हैं। शिक्षा से लेकर खेल के क्षेत्र में उत्तराखंड के बच्चों का नाम हर लिस्ट में शामिल रहता है। वहीं एक बार फिर देवभूमि की बेटी ने राज्य का नाम रोशन किया है। अल्मोड़ा निवासी शिवांगी वर्मा का चयन इंग्लैंड की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी में मास्टर्स कोर्स के लिए हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक, शिवांशी इंग्लैंड से मास्टर्स इन माल्यूक्लूलर माइक्रोबायोलॉजी से मास्टर करेंगी। इससे पहले शिवांगी वर्मा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी लाइफ साइंस की पढ़ाई की और प्रथम श्रेणी हासिल की।

इसके बाद उन्होंने कुमाऊं विवि से बायोटेक्नालाजी में प्रथम श्रेणी हासिल की है। इस साल फरवरी से जून तक चली चयन प्रक्रिया में सफल रहने के बाद शिवांशी को इंग्लैंड की नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी में एंट्री मिली है।

शिवांशी का परिवार ऑफिसर्स कॉलोनी में रहता है। उनके पिता टीके वर्मा एलआईसी के सेवानिवृत्त विकास अधिकारी हैं। जबकि मां कविता वर्मा गृहणी है। शिवांगी वर्मा की कामयाबी पर उन्हें बधाई मिल रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top